
अधूरी प्रेम कहानी. . एक दिन में शाम में रॉकी को घूमने लेकर गया तो उनको कॉल किया। उसके बाद अक्सर जब मैं शाम को रॉकी को लेकर घुमाने जाता था तो उनको कॉल करता था और करीब करीब 1 घंटे बात करता था।
पहले सप्ताह में 1 दिन कॉल करता था उसके बाद 2 से 3 दिन और उसके बाद कब रोज कॉल करने लगा और हमको पता भी न चला। पहले जब मैं कॉल करता था तो उनसे बात करने के लिए जहां कोई बात ही नहीं होता था वहीं अब उनसे बात करने के लिए बहुतो बात होता था। कभी वो अपने दोस्तों के बारे में बताती तो कभी कॉलेज के बारे में तो कभी किसी किताब के बारे में चर्चा होता। ऐसे ही एक दिन उसने हमें बताया कि उसके एक सीनियर ने बताया कि एक किताब पढ़ो जिसका नाम “जीत आपकी” जो शिव खेड़ा का लिखा हुआ है। तो मैं उसी वक्त सोचा कि ये किताब इनको गिफ्ट दूंगा। मैंने लोकल मार्केट लालगंज में खोजा तो ये किताब नहीं मिली। उस समय ऑनलाइन का जमाना भी नहीं था। एक दिन पटना आया तो वहां भी नहीं मिला। ये दिसंबर 2015 के आस पास के समय की बात होगी।
खैर.. हमारी बातें बढ़ती गई और हम एक दूजे को थोड़ा बहुत जानने लगे। इसी बीच एक दिन उनका बर्थडे डेट पूछा जो मेरे दिल और दिमाग में छप गया जो अमिट हो गया। ऐसे भी प्यार भी परवान यही छोटी छोटी चीजों से ही चढ़ता है।
एक दिन रात को वह मुझसे बात कर रही थी और उसने हमको एक बात बताया कि उसके एक मौसा जी है जिन्होंने उनको बताया कि आदमी अगर अच्छे से पढ़े लिखे और जॉब में रहे तो शादी विवाह के बारे में कुछ सोचना नहीं पड़ता है। मैं उसी समय बोला हां ये बात तो सही है बाद में आदमी लव मैरेज भी कर सकता है। पता नहीं यह बात मेरे मुंह से अन्यास ही निकल गया।
फिर 31 दिसंबर को उसने हमको मैसेज किया – पुराना साल हो रहा है दूर, क्या करें यही है कुदरत का दस्तूर, बीती बातें सोचकर उदास ना हो तुम, तहे दिल से करो नए साल को मंजूर। “HAPPY NEW YEAR 2016”
मेरे पास तब तक keypad वाला ही फोन था और उसमें हिंदी टाइपिंग बहुत ही मुश्किल होता था। फिर भी मैंने हिंदी टाइपिंग सीखा और उनको मैसेज करना शुरू किया। पहले भी करता था लेकिन गुड मॉर्निंग और गुड इवनिंग में हिंदी का क्या ही काम?? लेकिन शेरो शायरी करने के लिए हिंदी टाइपिंग तो आनी चाहिए। और उनके पास सैमसंग का एंड्रॉयड फोन (J2 ) था तो उनको टाइप करने में आसानी होती थी। खैर.. मैं धीरे धीरे टाइपिंग सिख गया और उनको मैसेज करने लगा।
हमको तो उनसे प्यार हो ही गया था लेकिन कहने से डरता था.. मैं सोच रहा था कि कभी कह दूंगा कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और शादी भी करनी है तुमसे लेकिन तभी हमारी प्रेम कहानी का अंत हो गया….!!!!
अब अंत था या अंत की शुरुआत आगे पता चलेगा….
VARSHABHINAV